आंखों से ओझल रहा हाथी ,पग चिन्हों के आधार पर ढूंढती रही वन विभाग।


पंडरिया-ब्लाक के रिहायसी इलाकों में विचरण कर रहा हाथी शुक्रवार सुबह लोगों के आंखों से ओझल हो गया।वन विभाग की टीम गुरुवार देर रात तक गांगपुर में हाथी को ट्रेस कर पाई।जिसके पश्चात गुरुवार की दरम्यानी रात हाथी तरेगांव रेंज अंतर्गत चली गई।जिसके केवल पग मार्ग देखे गए हैं।शुक्रवार सुबह से शाम तक हाथी को किसी ने नहीं देखा।वन विभाग की टीम हाथी के पग मार्ग के आधार पर हाथी की तलाश करती रही।
*नहीं पहुंचाया नुकसान*-हाथी पिछले तीन दिनों से नगर के आस-पास विचरण कर रही है,लेकिन किसी प्रकार का बड़ा नुकसान हाथी के द्वारा नहीं किया गया है।जबकि हाथी के रास्ते मे अनेक गुड़ फैक्टी,फसल व गांव पड़े हैं,लेकिन किसी प्रकार नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
*इन गांवों में मिले पग मार्ग*-शुक्रवार सुबह से शाम तक हाथी नहीं दिखा।वहीं ग्राम मड़ामड़ा,बिनौरी,घोघरा सहित तरेगांव रेंज के कई गांवों में हाथी के पग मार्क देखे गए।
*बिजली बंद रही*-जिन गांवों के पास हाथी भ्रमण कर रहा है,वहाँ पूरी रात बिजली बंद रखी गई।गांगपुर, बिरमपुर, लाडंगपुर,लडुवा, रोहरा,मोतिमपुर,कुबा, बिनौरी,सहित अनेक गांव की बिजली बंद कर दी गई।हाथी पिछले दो दिन से गन्ना खेतों के आस-पास है।वहीं घनी आबादी है तथा इन खेतों में सब्जी भाजी सहित अन्य फसल लगाई गई है।जिसके लिए कम ऊंचाई पर बिजली कनेक्शन फैले हुए हैं।हाथी की सुरक्षा को देखते हुए इन गांवों में गुरुवार रात बिजली बंद कराई गई थी, जिससे हाथी को करंट आदि की घटना से  बचाया जा सके।
“गुरुवार रात हाथी गांगपुर के बगीचे में मौजूद था।शुक्रवार सुबह की सर्चिंग जारी है।लेकिन केवल पग मार्ग मिले हैं।हाथी के सर्चिंग के लिए वन विभाग के स्टाप लगे हुए हैं,वहीं लोगों को भी सुरक्षा के लिए मुनादी कराकर आगाह किया जा रहा है। हाथी द्वारा अभी तक किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाने की जानकारी नहीं मिली है।”सुयषधर दिवान,एसडीओ वन विभाग पंडरिया।