
पाटन। बीती रात सड़क दुर्घटना में पाटन में pwd विभाग में कार्यरत एक सीनियर कर्मचारी की मौत हो गई। फुंडा व देवादा के मध्य फुडा बस्ती जाने के लिए मुड़ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे कि उसकी मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक pwd कर्मचारी बिष्णु निर्मलकर जो कि ड्यूटी कर पाटन से अपने घर फुडा जा रहा था। बीती रात की यह घटना है। उनके निधन से pwd विभाग सहित ग्राम फुंडा में शोक की लहर है। आज उनका पीएम किया जाएगा।
















