सांकरा में दिखा हरेली तिहार का उत्साह, महिलाएं ने कुर्सी के लिए लगाई दौड़ , बच्चे गेड़ी दौड़ में हुए शामिल, बुजुर्गों ने फेंका नारियल

पाटन।ग्राम सांकरा में छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए विभिन्न पारंपरिक खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मटकी फोड़ सहित अन्य खेलों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि हरेली तिहार हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को हमेशा जीवंत रखते हुए आने वाली पीढ़ियों को भी इससे जोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर द्वारा गांव के किसानों एवं ग्रामीणों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में पतिराम यादव, कमलेश सिंगौर, भागवत बंजारे, जीवनबंजारे पुनीत पटेल, टीकम सिंगौर, छन्नूपाल, आनंद सिंगौर, दूर्जन ठाकुर, लक्ष्मी सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रमुख एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।