पाटन।; भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्म दिन आज बाल दिवस के रूप में मनाई गई। पाटन के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आज बच्चों ने विभिन्न व्यजनों का स्टॉल लगाया जिसकी सभी ने सराहना किए। इसके अलावा स्कूली बच्चे भारत के अनेक प्रांत के लोक संस्कृति का भी प्रदर्शन किया गया। पारम्परिक वेशभूषा में बच्चों ने गुजरात, राजस्थान, पंजाब, केरल, मलयालम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का भी प्रदर्शन किया गया। स्कूल में बच्चों द्वारा द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करने नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले , पार्षद सहित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सदस्य के और बच्चों के पालक भी पहुंचे। सभी पालकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।






