24 नवंबर से 2 दिसंबर तक ग्राम गोंडपेण्ड्री(छाटा) में होगा आयोजन, प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से होगी कथा

पाटन। ग्राम गोंडपेण्ड्री, छाटा में दिवंगत पंडित सुकुल प्रसाद द्विवेदी एवं पंडित बलराम द्विवेदी की पुण्य स्मृति में संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 24 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक चलेगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य पं. संतोष अवस्थी (उमरापोटी, दुर्ग) द्वारा किया जाएगा, वहीं परायणकर्ता पं. ओंकेश अवस्थी होंगे। आयोजन के प्रथम दिन 24 नवंबर को वेदी पूजन एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। 25 नवंबर को महात्म्य कथा एवं कथा प्रारंभ होगी। इसके बाद सृष्टि वर्णन, शिव विवाह, जड़भरत चरित्र, ध्रुव एवं प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, श्रीकृष्ण अवतार, गोकुल लीला, दही लूट, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। आयोजन के अंतिम दिन 2 दिसंबर को गीता हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। कथा के आयोजन में श्रीमती कुमारी बाई द्विवेदी, पंडित परमानंद द्विवेदी, श्रीमती भगवती द्विवेदी, सिद्धार्थ त्रिवेदी, हरीश द्विवेदी, श्रीमती प्रभा त्रिवेदी, नंद लाल , तुलसी, दुष्यंत, चंद्रिका, शुभम कार्यक्रम के तैयारी में जुटे हुए है। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।