पाटन के ग्राम घोरारी में आबकारी विभाग की दबिश, इस बार महुआ नहीं बल्कि देशी प्लेन के 40 पौवा के साथ आरोपी पकड़ाए

पाटन।।

कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी आर साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 06/01/26 को ग्राम गस्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम घोराडी थाना रानीतराई में आरोपी लोकेश बंजारे पिता दयालु राम निवासी घोराडी रानीतराई के कब्जे से 40 पाव प्लैन मदिरा जप्त कर 34(2) का प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिला कराया गया .उक्त प्रकरण वृत्त प्रभारी अरविन्द साहू के द्वारा विवेचना में लिया गया है।

इस प्रकरण मे मुख्य आरक्षक संतोष दुबे ,ड्राइवर नोहर का विशेष योगदान रहा .