तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी घोषित, श्रीमती कोमिन साहू सहित गंगादीन, डीजेंद्र गुमान और करन साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पाटन। दुर्ग जिला अंतर्गत तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी की आज घोषणा की गई। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 140 सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकारिणी में प्रमुख सलाहकार सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

घोषित कार्यकारिणी में युवा संयोजक के रूप में इकाई साहू समाज झीट से डीजेंद्र साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं न्याय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी ग्राम असोगा, पाटन निवासी गंगादिन साहू को दी गई है। महिला संयोजक के रूप में स्थानीय साहू समाज आगेसरा की श्रीमती कोमिन साहू को मनोनीत किया गया है।

इसी प्रकार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी स्थानीय साहू समाज असोगा के गुमान साहू को सौंपी गई है। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में स्थानीय साहू समाज कौही से करन साहू को मनोनीत किया गया है।

तहसील साहू संघ पाटन की नवगठित कार्यकारिणी के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, श्रीमती भूनेश्वरी साहू सहित समाज के वरिष्ठजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।