मृतक के परिजनों को मिली 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कातरो तहसील व जिला दुर्ग निवासी  जगतराम की विगत 10 अक्टूबर 2023 को सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. जगतराम की पत्नि श्रीमती दुर्जी बाई साहू को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।