दुर्ग
।कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डांडेसरा के वार्ड नं. 4, तहसील व जिला दुर्ग निवासी राजेन्द्र देशमुख की विगत 23 जुलाई 2022 को खेत में कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व आपदा प्रबंध के प्रावधानों के अनुरूप मृतक राजेन्द्र देशमुख की पत्नि सरिता बाई देशमुख को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

- May 8, 2023