दुर्ग
।कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदर नगर बोरसी, तहसील व जिला दुर्ग निवासी बिरेन्द्र महतो की विगत 12 नवबंर 2021 को तालाब में डूब जाने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम रवेलीडीह तहसील व जिला दुर्ग निवासी कल्पित कुमार साहू की विगत 29 मई 2021 को तलाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक स्व. बिरेन्द्र महतो की पत्नि माला देवी को 4 लाख रूपये और मृतक स्व. कल्पित कुमार साहू के पिता सोनू कुमार साहू को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

- May 12, 2023