शनिवार को पाटन के किसानों को मिलेगा किसान कुटीर का सौगात, पाटन समिति में लोकार्पण वा सम्मान समारोह का आयोजन 17 दिसंबर को होगा


पाटन। किसान कुटीर भवन लोकार्पण  व सम्मान समारोह एवं का आयोजन 17 दिसंबर दिन शनिवार समय सुबह 11 बजे समिति प्रांगण वृहत्ताकार सहकारी समिति पाटन में रखी गई है। धान खरीदी समिति प्रांगण में छ.ग. सरकार द्वारा किसानों के सुविधा हेतु ” किसान कुटिर भवन” का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि भूपेश बघेल जी (मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन)  होंगे। 

अध्यक्षता रविन्द्र चौबे जी (कृषि मंत्री, छ.ग. शासन ) करेंगे।  विशिष्ट अतिथि  चैतन्य बघेल  (सुपुत्र मुख्यमंत्री छ.ग. शासन), भूपेन्द्र कश्यप  (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन),  मेहत्तर राम वर्मा जी (सदस्य, बीज प्रसंसकरण बोर्ड छ.ग.), आशीष वर्मा जी (ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री छ.ग. शासन ) , राजेन्द्र साहू  (अध्यक्ष, जिला सह केन्द्रीय बैंक दुर्ग ) , अश्वनी साहू  (अध्यक्ष, कृषि उपजमंडी दुर्ग ) ,  राकेश ठाकुरे  (सदस्य, छ.ग. राज्य सह. बैंक (अपेक्स बैंक छ.ग.) , तरुण बिजौर (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छ.ग.) , अशोक साहू  (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम (सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग ) श्रीमती. राम बाई सिन्हा, (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन), देवेन्द्र चन्द्रवंशी जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन) श्री सुरेश निषाद (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन),  श्रीमती मीरा सिन्हा  (सदस्य जनपद पंचायत पाटन) , श्रीमती मधु वर्मा  (सदस्य जनपद पंचायत पाटन ), श्रीमती अपेक्षा व्यास  (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जि.स.के. बैंक) होंगे। शाखा प्रबंधक पाटन  नंदकिशोर साहू पर्यवेक्षक   सुकालू राम वर्मा सहित  समस्त प्राधिकृत अध्यक्ष  बीरेन्द्र वर्मा (पाटन),  दिनेश साहू (तेलीगुण्डरा ),  किशोर साहू (जंगनिया),  तेजराम सिन्हा (केसरा)  चोवाराम सिन्हा (सोनपुर), दिलीप बंछोर (बठेना) श्री गजाधर वर्गा (पंदर),  संतोष वर्मा (सोरम) इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे है।