किसानों ने कहा बहुत देर हो गए आए भूख लगा रहा है, जिला पंचायत सभापति नीलम ने कहा चिंता न करे यहां भोजन व्यवस्था है, पाटन में कृषि उन्नति योजना का कार्यक्रम


पाटन। पाटन के खूबचंद बघेल सभागार में आयोजित कार्यकर्म में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब जिला पंचायत के सभापति नीलम चंद्राकार ने अपने संबोधन में भारत माता को नारा लगाए तो मंच के सामने बैठे किसान और अन्य जनप्रतिधियों की आवाज नहीं आई तो उन्होंने कहा कि आवाज नहीं आया तब किसानों ने कहा कि बहुत देर से आए है भूख लग रहा है। तब मंच से ही नीलम चंद्राकार ने कहा कि चिंता न कर भोजन की व्यवस्था है। तब किसानों ने जोर से नारा लगाए।