पड़ोसियों में इतनी दहशत की पुलिस के आने के बाद भी नहीं खोले दरवाजे

कांकेर। भानूप्रतापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे चौकी अंतर्गत ग्राम साल्हे में हुआ दर्दनाक हत्या कांड
किसी बात से पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने घर में रखे बसूले से पत्नी और 2 वर्ष की मासूम पर किया प्राणघातक हमला
घटना स्थल का भयानक मंजर बता रहा है ।

मां पर हमले को देख बचाने लगी मासूम पर भी नहीं पिघला बाप का कलेजा.. बसूले के प्रहार से बेसुध मासूम को घर के अंदर से घसीटते हुए मुख्य मार्ग पर लाकर पटका
वहीं घर में मौजूद छोटे भाई व मां को डरा कर भगा दिया
आरोपी नंदकिशोर बढ़ई 30 के छोटे भाई और मां ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और आनन फानन में मां बेटी को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया गंभीर हालत देख तत्काल रेफर करने पर धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान 2 वर्षीय मासूम ने दम तोड दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी संगीता 26 को रायपुर रेफर किया गया है जहां पत्नी जिंदगी और मौत से लड़ रही है
घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि अभी तक विवाद की वजह सामने नहीं आ पाई है आरोपी नंदकिशोर बढ़ई 30 को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी है
बता दें इस हृदय विदारक घटना से गांव साल्हे सहित पूरे क्षेत्र में दहशत और मातम व्याप्त है कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है






