विद्युत कम्पनी प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में महासंघ का द्वितीय चरण के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय में ज्ञापन कार्यक्रम, 10 जुलाई को विशाल आक्रोश प्रदर्शन17 अगस्त से कामबंद आंदोलन

केशव साहू
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ विद्युत कंपनी प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी हितैषी बहुप्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाली, संविदा नियमितीकरण, नियमित भर्ती, रिस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति, अंतरिम राहत, आउटसोर्स कर्मचारियों के अकाउंट में वेतन भुगतान और नियमित भर्ती में प्राथमिकता आदि मांगो के संबंध में द्वितीय चरण के तहत दिनांक 03.07.2026 को महासंघ प्रांतीय संयुक्त महामंत्री श्री शिवेंद्र दुबे , दुर्ग क्षेत्रीय संयुक्त सचिव श्री किशोर चंद्राकर दुर्ग क्षेत्रीय सह-कोषाध्यक्ष श्री देव कुमार साहू तथा दुर्ग क्षेत्रीय सदस्य श्री प्रवीण वर्मा , और प्रांतीय मंत्री श्री लाखन सिंह कुशवाहा , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री वीरेंद्र देवांगन के द्वारा अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजनांदगाव क्षेत्र श्री मंगल तिर्की जी को ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही जयश्री लोन्हारे, हुलेश्वरी मंडावी, लीना साहू, प्रशांत कड़व, सुनील देवांगन, ममता खैरपांडे, अभिषेक नायडू, सचिन खोब्रागड़े, मोरेश्वर साहू,खेमचंद धनकर , अश्विनी धीवर,प्रवेश शर्मा, प्रिंसु भुआर्य, सुनील नायक, अखिलेश राजपूत,अभिषेक साहू, पुरषोत्तम चंद्रवंशी, रमेश मेश्राम, आरती देशलहरे , बरखा खाण्डे , तेजप्रताप साहू, भुवन जंघेल ,योगेश लिल्होरे,पंकज नेताम,अपर्णा कांडे,हेमंत मेश्राम उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने के पूर्व प्रशासनिक भवन, राजनांदगाव में आमसभा कर सभी साथियों को 10 जुलाई को डंगनिया मुख्यालय, रायपुर आने का आह्वान किया गया।

मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में दिनांक 17 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन करने महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया।