पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत ग्राम रुसे में एक मादा हिरण की मौत मंगलवार को कुत्ते दौड़ाने व काटने से हो गई।वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक हिरण पंडरिया वन क्षेत्र से भटककर मैदानी क्षेत्र के रुसे गांव पहुंच गई।जिसे कुछ कुत्ते दौड़ा रहे थे।हिरण थकने के बाद गांव के धर्मेंद्र साहू के बरामदे में बैठ गई।जहां कुछ देर बाद उक्त मादा हिरण की मृत्यु हो गईं।उक्त हिरण के संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई।
गर्मी के दिनों में प्रतिवर्ष इस प्रकार की घटनाये होती है।वन क्षेत्र में वन्य प्राणियों के लिए पर्याप्त भोजन व्यवस्था नहीं होने के कारण ये वन्य जीव मैदानी इलाके में पहुंच जाते हैं।जहां इनका शिकार या दुर्घटना के कारण मौत हो जाती है।वन विभाग पश्चिम के रेंजर अंकित पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम रुसे भेजी गई।जहां हिरण की मृत्यु हो चुकी थी।जिसके पश्चात मादा हिरण का शव परीक्षण कराया तथा कुकदूर में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

क्षेत्र में लोगों का दखल बढ़ा-वन क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत बदौरा के कुछ ही क्षेत्र में जंगल बच गए हैं।जो अब वन विकास निगम के कब्जे में हैं।इस क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ो पेड़ जलाऊ के नाम पर कटे जा रहे हैं।वहीं इमारती लकड़ियों को भी काटे जा रहे हैं।वन विकास निगम इस पर किसी प्रकार कार्यवाही नहीं करती है।जिसके चलते पेड़ों की कटाई अपने चरम पर है।दिन में जहां इस क्षेत्र में लोगों का आना – जाना अधिक है।वहीं लकड़ी चोर रात में भी लकड़ी का कटाई इस क्षेत्र में कर रहे हैं।जिसके कारण वन्य प्राणी रात्रि में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।वन क्षेत्र पर लोगों की दखल व सिमटते वन क्षेत्र के कारण ये वन्य प्राणी मैदानी इलाकों में आ जाते हैं तथा शिकार हो जाते हैं।
वनों में अतिक्रमण कर बसते जा रहे गांव-वन क्षेत्र में लगातार पेड़ों की गडलिंग कर कटाई की जा रही है।जिसके पश्चात खेत बनाकर लोग बसते जा रहे हैं।वन्य प्राणियों के जंगलों में लोग कब्जा कर रहे हैं,जिसके कारण वन्य प्राणी ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं।वन विभाग पेड़ों की कटाई रोकने में नाकाम है।जंगलों के बीच मे अतिक्रमण कर इन लोगों द्वारा कई कुत्ते पाल कर भी रखे गए हैं।जिसके द्वारा भी वन्य प्राणी को नुकसान पहुंचाए जाते हैं वहीं वन क्षेत्र से वन्य प्राणियों को बाहर खदेड़ने का काम भी इनके द्वारा किया जा रहे हैं।
मैदानी क्षेत्रों में शिफ्ट हो रहे कई वन्य प्राणी– वन क्षेत्र में बढ़ते इंसानी दखल के कारण कई वन्य प्राणी मैदानी क्षेत्र में शिफ्ट हो रहा है।जिसमे मुख्य रूप से जंगली सुअर,सियार,खरगोश,लकड़बघ्घे सहित बिज्जू की प्रजातियां हैं।जो गन्ने के खेतों में अपना आशियाना बनाये हुए हैं।गन्ने की कटाई के बाद जंगली सुअरों के काटे जाने की घटनाओं सहित कई वन्य प्राणियों के शव भी सड़कों व गांवों में दिखाई पड़ती है।वन विभाग को इन क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर निगरानी करनी चाहिए।
वर्शन : “वन क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त की जा रही है।वन क्षेत्र में पानी की पर्याप्त की उपलब्धता है।लोगों के बढ़ती दखल से वन्य प्राणियों को परेशानी होती है।”
जशवीर सिंह मरावी,एसडीओ,वन विभाग पंडरिया।