राकेश सोनकर

कुम्हारी ।नगर में गणतंत्र दिवस के 74 वें अवसर पर कुम्हारी नगर के अनेक सरकारी संस्थाओं, स्कूलों व नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर तिरंगा फहराया गया। कई प्रतिष्ठित संगठनों ने भी इस गणतंत्र दिवस को बड़े हर्ष उल्लास व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया। नगर में सुबह से ही लोगों में देश प्रेम का उत्साह देखा गया सुबह से ही झंडे फ़हराने की उत्सुकता देखी गई नन्हें मुन्ने बच्चों अपने हाथों में तिरंगा लिए स्कूलों की जाते दिखे परिणाम स्वरूप कई स्थानों में शान से लहराया तिरंगा। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान उत्कृष्ठ कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने अपने उद्बोधन में आजादी के लड़ाई में हुए शहीदों को नमन करते हुए नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ को भी बताया गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्या लता रघु कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। वार्ड क्रमांक 15 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में पूर्व पार्षद राजू निषाद के द्वारा देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 26 जनवरी की बधाई दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से आर.डी.राव, वार्ड पार्षद रागिनी राजू निषाद, अनिल मिश्रा, डाॅ.आर.के.निषाद, पंडिताईन केतकीय त्रिपाठी, सहित बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दी। पुलिस थाना में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही थाना प्रभारी सुधांशू बघेल ने जोशिले अंदाज में 26 जनवरी को सेलिब्रेट किया। व्यापारी संघ के द्वारा भी स्टेशन चौक में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर नगर के व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भसीन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रहे जिनके द्वारा
शान से ध्वजारोहण किया गया। नगर स्थित विचक्षण जैन विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। नगर स्थित उदय कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय ने संयुक्त रूप से शाला परिसर में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संचालन किया गया। विद्यादिप पब्लिक स्कुल में संचालक बल्ला सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया इस मौके पर स्कूल प्रबंधक रामेश्वर सोनकर प्राचार्य सहित स्कुल के शिक्षकगण व बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहें इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदर गीत व कविताएं प्रस्तुत की स्प्रिगडेल्स पब्लिक स्कूल में प्राचार्य राजेश सिंह ने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया वहीं शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक शाला बाजार चौक कुम्हारी में संकुल स्तर पर गणतंत्र हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी सहित शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में भी संविधान लागू दिवस की धूम रही। प्रेस क्लब कुम्हारी में भी पत्रकारों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वरिष्ठ पत्रकार मोहन आंनद द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। शाम होते ही एक शाम शहीदों के नाम के थीम पर देश भक्ति गीतों का आयोजन हुआ।






