कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल  पाटन में नवरात्रि का त्यौहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया


पाटन।।आज दिनांक 27/09/2025 को कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल, पाटन में नवरात्रि का त्यौहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसकी शुरुआत माता दुर्गा जी की आरती के साथ हुआ। “दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव” यह संस्कृति और सद्भाव का उत्सव हमारे विद्यालय में आज बच्चों को नवरात्रि पर्व की महत्व को साझा किया गया। एवं हमारे विद्यालय के सभी छात्रों को पंडाल भ्रमण हेतु आयोजन किया गया। उसने पाटन के न्यू बस स्टेशन एवं आत्मानंद चौक के पंडाल का दर्शन करवाया गया, इस दौरान बच्चों को कलात्मक पंडाल एवं देवी दुर्गा माता की सुंदर मूर्तियों एवं झांकियो पर विवरण देते हुए इनके महत्व को साझा किया गया। कि किस तरह माता जी महिषासुर का वध किया। और कैसे पौराणिक कथा के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मिलकर शक्ति का निर्माण किया। अतः यह त्यौहार को देवी दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पंडाल भ्रमण पश्चात शाला प्रांगण में पुनः आगमन के पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हमारे नन्हे बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दिया गया व हमारे विद्यालय के कक्षा छठवीं एवं सातवीं के छात्र-छात्रो द्वारा जस पचरा का कर्ण प्रिय गायन किया गया तथा इस कड़ी में विद्यालय के बच्चों द्वारा माता जी के स्वरूपों का वर्णन एवं माता के वेश में छात्रा सुसज्जित होकर ऐसा लगा मानो स्वयं माताएं स्वर्ग से धरती पर साक्षात दर्शन दे रही हो एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी गरबा डांडिया का खेल भी मनमोहन रहा। इस प्रकार हमारे विद्यालय में यह त्यौहार बहुत ही उत्सव पूर्ण मनाया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे डायरेक्टर मैडम श्रीमती अनुपमा उपाध्याय एवं विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमान मयंक कटकवार एवं उप प्राचार्य श्रीमती यामिनी साहू के दिशा निर्देश में संभव हुआ इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक गण अपनी योगदान प्रदान किए एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। जिसमे जितेंद्र साहू, राजकुमार साहू, देवेंद्र कुमार, खुशबू वर्मा, जीना साहू, श्री सोनी, लक्ष्मी यादव, इंदु देवांगन, दीप्ति लहरी, मनीषा वर्मा,सावित्री बघेल, प्रियंका वर्मा, राजेश्वरी, उपासना देवांगन, भूमिका वर्मा, वंदना कुर्रे,किरण वर्मा सभी उपस्थित रहे एवं अंत में प्रसाद वितरण किया गया।