पंडरिया । छ. ग.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि अनुसार निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की सूचना 11दिसम्बर को नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के सूचना पटल पर वार्ड वार निर्वाचक नामावाली / छ.ग. नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के अनुसार 01.10.2024 के संदर्भ में चस्पा किया गया। अंतिम निर्वाचक नामावली के अवलोकन कर सकते हैं। सीएमओ अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यालयीन समय मे नगर पालिका परिषद पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में अवलोकन कर सकते है।







