महावीर चौक पाटन के पास बिजली खम्भा के तार में लगी आग, केवल तार के कारण फैल गई आग, बिना अनुमति के लगे केबल तार से हो रही है दुर्घटना, बिजली विभाग की अनदेखी कही भारी न पड़ जाए

पाटन।महावीर चौक वार्ड क्रमांक 12 पाटन स्थित बिजली खंभे में लगी आग धू धू कर जल रहा है वायर केबल कनेक्शन के बिछे हुए जाल ने परेशानी बढ़ाई लोगों की उम्र पड़ी है भीड़ फोन करने के बाद बिजली विभाग ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंचे आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग फैल सकती है जिससे जानमाल का खतरा हो सकता है ज्ञात रहे कि वार्ड क्रमांक 11 और 12 पाटन नगर पंचायत के सबसे घनी आबादी वाले इलाके हैं यहां बिजली की समस्या हमेशा रहती है और लो वोल्टेज हाई वोल्टेज का खेल भी निरंतर चलता रहता है विभाग को अनेकों बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी ऐसा नहीं लगता कि विभाग इस मामले में गंभीर है लोड शैडिंग की समस्या हमेशा बनी रहती है जिसके कारण बिजली का गुल होना जारी रहता है नए ट्रांसफार्मर लगाने की बातें अनेकों बार हुई मगर विभाग की उदासीनता समझ से परे है आज अचानक खंबे के वायर से धुआं उठते हुए देखा गया जिसने देखते ही देखते आग की शक्ल अख्तियार कर ली नीचे लटक रहा केबल वायर इसमें सहायक हुआ और दूदू कर आग जलने लगी रेत से आग बुझाने का प्रयास किया गया मगर बेअसर रहा समाचार लिखे जाने तक इस स्थिति में सुधार के लिए प्रयास विभाग कर रहा है