रायपुर

पुरेना ( तेलीबांधा ) गांव में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर नदी पर पूजा-अर्चना के बाद संपन्न हुई। जिसमे पाटन छेत्र से स्थित ग्राम चीचा से कथावाचक पंडित वशुमोहन दुबे है जो की 17 साल की उम्र में अपने पिता के स्थान को उजागर रखा है।
गांव में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से डी.जे. के साथ शुरू हुई और पास में स्थित नदी पर पूजा-अर्चना के बाद गांव की परिक्रमा कर वापस यज्ञ स्थल में पहुंचकर समाप्त हुआ।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीला वस्त्र पहनकर एवं सिर में कलश रख कर भाग लिया। इसके पहले कथा स्थल पर हवन पूजन की गई। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक पंडित वाशुमोहन दुबे महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है, इसे सुनने मात्र से ही वहां के संपूर्ण क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाते हैं।






