प्रगति क्लब रायपुर और पेंड्रा जिला जीपीएम के खिलाड़ियों में होगा पहला मुकाबला, महिला वर्ग का प्रथम मुकाबला, हरियाणा पानीपत के खिलाड़ी भी दूसरे मैच में दिखाएंगे जौहर

बलराम यादव
पाटन। शिव शक्ति क्रीड़ा मंडल अमलेश्वर के द्वारा आज राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं चौसर स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में समाज सेवी पवन खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय यदु, नगर पालिका अम्लेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश यदु, भाजयुमो अध्यक्ष कैलाश यादव, रामाधार साहू सहित अन्य मौजूद थे। पहला मुकाबला प्रगति क्लब रायपुर और पेंड्रा जिला के मध्य शुरू हुआ। इसके बाद हरियाणा पानीपत के टीम मैदान पर उतरेंगी। कब्बडी के लिए  भव्य ग्राउज्ड बनाया गया है। वही आज इसका रंगारंग शुरुआत भी किया गया है।