जनपद पंचायत पंडरिया में नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मिलन हुआ


पंडरिया। जनपद पंचायत पंडरिया में बुधवार दोपहर को नव निर्वाचित जनपद सदस्यों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का प्रथम सम्मिलन आयोजित की गई।जिसमें जनपद पंचायत के सभी सदस्य शामिल हुए।प्रभारी सीईओ मनीष भारती ने सभी सदस्यों से परिचय लेकर जनपद के कर्मचारी तथा योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्रदान की।अध्यक्ष नंदनी साहू व उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी ने सभी सदस्यों को आगामी पांच वर्ष तक आपसी सहयोग से जनपद क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्य करने की बात कही।जनपद के लिपिक लालजी देवांगन व धर्मेंद्र शर्मा ने जनपद सदस्यों को निधि के संबंध में जानकारी दी तथा विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव के संबंध में बताया।मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी बाबूलाल मेहरा ने भी सभी जनपद सदस्यों को बधाई देते हुए मनरेगा के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जनाकारी प्रदान की।इस दौरान सभी जनपद सदस्यों के अलावा जनपद के कर्मचारी उपस्थित थे।