कलश यात्रा के साथ शुरू हुई पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ, सांकरा में दो दिवसीय आयोजन का आज पहला दिन


पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा में दो दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।  ग्राम के शीतला तालाब से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें माता बहनों ने सिर पर कलश धारण करके गायत्री माता के  जयकारे लगाते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा का स्वागत ग्राम पंचायत  के सरपंच रवि सिंगौर ने किया।  इसके बाद गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ।  गायत्री महायज्ञ का समापन रविवार 12 अक्टूबर को होगा।  इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच रवि सिंगौर ने समस्त भक्तों से इस महायज्ञ में शामिल होने की अपील भी की है।