शीतला मंदिर सेमरी में आस्था की ज्योत प्रज्ज्वलित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


पाटन।।
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र के ग्राम सेमरी स्थित शीतला मंदिर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में माँ शीतला के भक्तों का तांता लगा हुआ है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
माँ शीतला ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में कुल 118 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
नवरात्र के इस पावन पर्व पर ग्राम सरपंच कविता बीरेंद्र ठाकुर, उपसरपंच कन्हैया लाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी से माँ शीतला की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करने का आह्वान किया है।
मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।