क्रांति जलाशय के बहाव को किया गया बंद…अज्ञात लोगों के ऊपर कराई गई रिपोर्ट दर्ज


पंडरिया।नगर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित क्रांति जलाशय में किसी के द्वारा गेट को खोलकर पानी बहाया जा रहा था।इसकी खबर प्रकशित कर विभाग को अवगत कराया गया था।जिसे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही की है।विभाग द्वारा जलाशय के गेट से बह रहे पानी के बहाव को बंद किया गया।जल संसाधन विभाग पंडरिया के एसडीओ केके शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जलाशय के गेट के पास खोल दिया गया था,जिसे बंद कर दिया गया है।साथ ही अज्ञात लोगों के ऊपर कुकदूर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।उन्होंने बताया ऐसे लोगों की पतासाजी की जा रही है।जिसके द्वारा जलाशय के पानी को बार -बार खोला जा रहा है।इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों से भी संपर्क किया जा रहा है।