बलराम यादव
पाटन। सोमवार को सुबह फॉरेस्ट विभाग की टीम ने पाटन ब्लॉक के ग्राम गुढ़ियारी में स्थित एक आरा मिल में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट विभाग को सूचना मिली थी कि यहां पर आरा मिल में बहुत सारे लकड़ी डंप पड़ी है वही आर मिल के संचालक से दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं। फॉरेस्ट विभाग जांच में जुट गई है कि आराम मिल अवैध चल रही थी या फिर अनुमति लिया गया है। सुबह-सुबह फॉरेस्ट विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में उसकी पूरी टीम आरा मिल पर दबिश दी है। बड़ी संख्या में वहां पर लकड़ी मिली है। जिसकी गिनती कर पंचनामा बनाया जा रहा है। आराम मिल के संचालक से भी फॉरेस्ट विभाग पूछताछ करेगी। गाडाडीह के आसपास बहुत से आराम मिल संचालित है जिसमें आशंका जताया जा रहा है कि कई ऐसे आरा मिल है जहां पर नियमों की विपरीत काम किया जा रहा है। इस पर भी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो का कहना है कि सभी आराम मिल की जांच किया जाना चाहिए राजस्व और फॉरेस्ट विभाग की एक टीम बनाकर जांच किया जाए तो इन आरा मिलो पर ढेर सारी खामियां मिल जाएगी।
पाटन से बलराम यादव की रिपोर्ट






