भाजपा उतई मंडल के द्वारा आज उतई बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यर्पण कर ध्वजारोहण किया।मंडल अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राषट्रवादी राजनीतिक दल हैं ।जो भारत को एक सुदृढ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है।

उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू ने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया ।जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी निर्वाचित हुए आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है।तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केंद्र में विद्यमान हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर,महामंत्री सोनू राजपूत,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख,पार्षद संगीता रजक,लता सोनवानी, भीमसेन सिन्हा, लक्ष्मीनारायण साहू,सतीश चंद्राकर,विजय लक्ष्मी साहू,खूबी राम साहू,सुनीता चंद्राकर,निर्वतमान मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,प्रवीण कुमार यदु,करण सेन सरपंच,फलेंद सिंह राजपूत,शुभम वर्मा,घनश्याम चंद्राकर,नरेन्द्र साहू,विमला कामड़े,ममता चंद्राकर,एकता चंद्राकर,दनेश्वरी देशमुख,शीतल रात्रे,सुनीता वर्मा,राजेश साहू,आलोक साहू,रूपेश पारख,नीलम गढ़े,सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।