पाटन। राम राज परिवार और समस्त ग्रामवासी द्वारा ग्राम फुंडा में श्री अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात रामचरितमानस गान एवं पाठ किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को दीप यज्ञ आयोजित किया जाएगा, वहीं रात्रि में भोजन भंडारे का आयोजन रखा गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, जनपद सदस्य आनंद बघेल, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, सेवानिवृत्त एसडीएम एस. आर. बांधे एवं जयंत शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का सरपंच रोशन वर्मा सहित ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं व आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया। पूरे ग्राम में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर शंकर यदु, रोशन वर्मा, जय नारायण वर्मा, राजेंद्र वर्मा, कुणाल वर्मा, गोपी यादव, शुभम् निर्मल, जितेंद्र वर्मा,बीरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, सतराम वर्मा, गौरव वर्मा, मुकेश यादव, टिकुम यादव, हिमाचल ठाकुर , चंद्रिका वर्मा, मुरलीधर वर्मा ,तुला राम निर्मल, सहित अन्य का सराहनीय योगदान है।







