मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।राष्ट्रसेवा में समर्पित भारतीय जनता पार्टी की 43 वे स्थापना दिवस पर सिहावा विधानसभा मण्डल बेलरगांव के शक्तिकेंद्र बेलरगांव में बुथ क्रमांक 217,218 ,219,220,221में बूथ अध्यक्ष के घर झंडा लगाकर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में शक्ति केन्द्र प्रभारी उमेंश साहू वं युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन ने बताया कि जनसंघ के बाद लगातार राष्ट्रसेवा को सर्वपरि मानकर देश की सेवा करने वाले विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के रूप स्थापित हुए,आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व पटल में देश का नाम को गोरवान्वित किया है हम सभी सौभाग्यशाली है कि ऐसे संघर्ष शील पार्टी भाजपा के हम सब कार्यकर्ता है जिसके माध्यम से लोगो की सेवा का अवसर प्राप्त होता हैं, इस अवसर पर युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, शक्ति केन्द्र प्रभारी उमेंश साहु,टेकराम पटेल, अजब नेताम, दीनदयाल साहु, कैशांत गुप्ता,भुषण देवागंन, भुवनदास मानिकपुरी, अमरचंद साहु, निर्मल नेताम, रजजु मरकाम, जगेशवर मरकाम, लोमचंद यादव सहित बेलरगांव मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

- April 6, 2023