ग्राम बेलरगांव व ग्राम घुरावड में चल रहे चार दिवसीय  रामचरित मानसगान का हुआ समापन

मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।ग्राम बेलरगांव एवं ग्राम घुरावड में मानस सम्मेलन समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में चार दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमें क्षेत्र की तीस ख्याति प्राप्त मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी ।जिसमें मंगलवार को समापन किया गया। जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मांडवी उपस्थित थे जिसमें सांसद मोहन मांडवी ने कहा कि रामायण वह पवित्र ग्रंथ है जो भगवान राम द्वारा स्थापित आदर्श पर चलने व जीवन जीने की प्रेरणा देती है भगवान राम ने मानव जीवन में विभिन्न रिश्ते मां बाप भाई बहन के साथ अन्य पारिवारिक रिश्तो को मर्यादित ढंग से निभाते हुए जीवन यापन करने का आदर्श प्रस्तुत किया है। आज की इस युग में यदि हम इसे अपनी जीवन में उतार ले तो निश्चित ही हमारा जीवन धन्य हो जाएगा कार्यक्रम में बेलरगांव सरपंच उमेंद्र मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे ,जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,सासंद प्रतिनिधि मोहन पुजारी सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में रामायण के महत्व को बताते हुए कहां की गांव में इस प्रकार के धार्मिक कार्य हमेशा होना चाहिए कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अमर सिंह पटेल उमेश साहू शेखर आनील, मौर्यध्वज सेन, शंभू शाहू ,असकरण पटेल, लीलंबर साहू उपस्थित थे मंच संचालन सुरेश देवांगन ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारी मानस समिति के अध्यक्ष नोंमलाल देवांगन संरक्षक दऊवालाल देवांगन कैलाश प्रजापति ,असकरण पटेल, खिरभान पवार ,अनिल साहू, हरिनाथ पटेल, सुरेश प्रजापति ,कुंजल पटेल, कुशल साहू ,भोला बंजारे ,भुवन दास मानिकपुरी ,आलेश्वर पटेल, सुरेश कोराम, योगेश सेन करण यादव ,तेज प्रजापति, उमेश देवांगन ,मोहित निषाद, सनातन साहू, गोकुल देवांगन ,टेकराम देवांगन ,चुन्नीलाल साहू, गोपाल देवांगन,भानु नेताम का योगदान रहा।