बालोद। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा हैl वर्तमान में गढ़ कलेवा बालोद शहर के बीचो-बीच नगर पालिका परिषद बालोद के परिसर में स्थित है lजहां पर केवल पारंपरिक छत्तीसगढ़ व्यंजन जैसे ठेठरी,खुरमी अइरसा,गुजिया, गुलगुल भजिया इत्यादि व्यंजन के साथ भोजन की व्यवस्था रहती है इसका संचालन 26. 6. 2022 से दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा गठित शांति स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है गढ़ कलेवा के संचालन का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन को जीवंत रखने तथा सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के तहत महिला सशक्तिकरण है l







