लोक मड़ई में चल रहा है राजनीतिक रोटी सेंकने का खेल, पत्रकारों को भी कवरेज करने से रोका, पत्रकारों के लिए आरक्षित कुर्सी पर कांग्रेसियों का कब्जा, पढ़िए पूरी खबर

केशव साहू, 9302435161

अपने नजदीकी और जान पहचान वालो को मन मुताबिक सीट दे रहे हैं वालिंटियर

पत्रकारो के लिए रखी गयी रिजर्व सीट आम पब्लिक व कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रही उपयोग

पत्रकारो के लिए रिसर्व सीट रखने की बात कहने वाले दलेस्वर कि खुली पोल,ऐसा लग रहा है कि अपनी निजी राजनीति और झूठे शान के लिए करवा रहे हैं लोकमंडई ,, करीबी जान पहचान वालो का हो रहा है खास मेहमान नवाजी

पूरे 15 दिन से पत्रकार लगे हैं लोकमंडई के प्रचार प्रसार में,लेकिन ऐन वक्त में जब बात आई पत्रकारो को जगह देने की तो उनके लिए आरक्षित स्थान ही गायब है। उनके स्थान पर ज्यादातर कांग्रेस के ही नेता बैठे नजर आए,

इस बार के लोकमंडई पर विपक्ष ने बड़ा सवाल उठाया है,, विपक्ष ने कहा कि लोकमंडई विधायक दलेस्वर साहू अपनी राजनीति चमकाने करवा रहे हैं, साथ ही सुनने में आया है कि लोकमंडई का निमंत्रण सिर्फ कांग्रेसी नेताओं और लोकमंडई के नाम से चंदा देने वालो को ही मिला है। इसमे भाजपा किसी नेता को आमंत्रण नही मिला है । ताज्जुब की बात है कि दूसरे जिले की विधायक का नाम बतौर अतिथि कार्ड में छप जाता हैं किंतु स्थानीय जिला पंचायत सदस्य का नाम छपना तो दूर उनको आमंत्रण तक नही भेजा गया।

वालिंटियर बोल रहे हैं कि पत्रकारो को अंदर आने से मना किया है,
पत्रकारो ने बार बार कहा कि उन्हें विधायक ने स्पेशल आमंत्रित किया किंतु किसी ने नही सुना

बैठक व्यवस्था इतनी खराब है कि आयोजन कर्ता सिर्फ अपने जान पहचान चिर परिचित वालो को ही बैठाने का काम कर रही है
लोग दूर दूर से लोकमंडई देखने आते हैं लेकिन बैठक व्यवस्था तो दूर इनको कार्यक्रम देखना तक नसीब नही हो पा रहा है,, वही चंद ठेकेदारों को बुलाकर गेट कीपर बना दिया गया है। लोकमंडई में इनको इतना अधिकार और पावर दे दिया गया है कि अपनी दादा गिरी करने से बाज नई आ रहे हैं

ऐसे लोगो को लोकमंडई में जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनको पता ही नही की लोगो से कैसे बात करे,,दूर दराज से आये जनता से दुर्व्यवहार करने से बाज नही आ रहे कुछ सनकी और गैरजिम्मेदाराना प्रवृत्ति के लोग

मुख्यमंत्री के लोकमंडई में आने का झूठा प्रचार कर विधायक पहले ही अपनी किरकिरी करवा चुके हैं, और अब रसूख दारो के खराब रवैये से न सिर्फ पत्रकार बल्कि आम जनो को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है