पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर सहित उत्तर पाटन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमलेश्वर थाना के पास ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया। बता दे कि इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस वालो के मध्य आंख मिचौली का खेल चलता रहा। पुलिस पुतला को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता धर्मेंद्र साहू ने पुतला पर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस वालो ने पानी डालकर पुतला के आग को बुझाया। कांग्रेसियों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित किया गया साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं महिला नेताओं राक्षस रूप में प्रदर्शित किया गया है जिस कांग्रेसियों ने अनुचित बताया। छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। साथ ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए जिला पंचायत मांग को लेकर भाजपा मुर्दाबाद के नारा लगाते रहे। इस असवर पर ब्लॉक कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय यदु , कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, कांग्रेस नेता उमेश साहू, अनिल चंद्राकर सहित अन्य मौजूद रहे।








