नगर पंचायत उतई क्षेत्र में कृषि भूमि पर चल रहा है अवैध प्लाटिंग करने का खेल, नगर पंचायत और राजस्व विभाग मौन…आखिर किसके इशारे में हो रहा है अवैध प्लाटिंग


उतई। नगर पंचायत उतई के बोरसी रोड पर कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का कार्य हो रहा है। इस पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत उतई उतई रोक लगाने में नाकाम है। वही दुर्ग ग्रामीण के विधायक लगातार अपने भाषण में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करने का संदेश देते है लेकिन अब तक इन पर लगाना नहीं लगा है। बता दे कि शहर से जुड़े होने के कारण इस क्षेत्र में लगातार अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है। जिससे कि दिनों दिन कृषि भूमि का रकबा कम होता न रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए।