अहिवारा। नंदिनी अहिवारा क्षेत्र में इन दिनों मुरूम का अवैध उत्खनन का कार्य धडल्ले से जारी है। इस कार्य में पर्दे की पीछे की कहानी को लोग अब बया करने लगे है की अवैध उत्खनन में ऊंची राजनीतिक पहुंच वाले कुछ सफेदपोश लोगो का संरक्षण मुरूम खनन करने वालो को मिल रहा है।

यही कारण है की जिम्मेदार अधिकारी भी कार्रवाई से अपनी हाथ खींचने लगे है। जनता का अब यह सवाल आने लगी है की आखिर खनिज का दोहन कब रुकेगा। बताया जा रहा है की क्षेत्र में इन दिनों मुरूम उत्खनन करने वालो की बाढ़ सी आ गई है। कार्रवाई नहीं होने के कारण अब गांव गांव में अवैध रूप से मुरूम खनन करने लगे लगे। कुछ युवा कांग्रेस के लोग तो इसकी शिकायत जिला के मुखिया कलेक्टर दुर्ग से भी कर चुके है। इसके बाद भी मुरूम का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। पहले तो रात के अंधेरे में खनन होता था लेकिन जब से कलेक्टर से मुरूम खनन की शिकायत हुई है तब से दिन दहाड़े मुरूम का अवैध उत्खनन अहिवारा क्षेत्र के कई गावों में हो रहा है।

