क्रांति जलाशय के गेट को अज्ञात व्यक्ति द्वारा खोल दिया गया…दो दिन में बह गया लाखों लीटर पानी


पंडरिया-नगर से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित क्रांति जलाशय का गेट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंगलवार को खोल दिया गया।जिसे पास के हरिनाले में डायवर्ट कर दिया गया।जिसके चलते लाखों लीटर पानी नाले में बह गया।क्रांति जलाशय के गेट को किसी के द्वारा बार-बार खोला जा रहा है।जिससे जलाशय में इकट्ठा पानी व्यर्थ बह जाता है।जल संसाधन विभाग द्वारा इसकी शिकायत कुकदूर थाने में दर्ज कराई गई थी।इसके बावजूद अब तक जांच नहीं हुई है।ठोस कार्यवाही के आभाव में इस घटना की पुनरावृत्ति हो रही है।साथ ही यह घटना बार-बार दोहराई जा रही है।क्षेत्र का यह एकमात्र जलाशय है।जो आस-पास के गांवों व नगर का भूजल स्तर बनाकर रखता है।जलाशय खाली हो जाने के कारण क्षेत्र का भूजल स्तर नीचे चला जायेगा तथा लोगों,वन्य प्राणियों सहित सभी जीव जंतुओं के लिए जल संकट उत्पन्न हो जाएगा।बताया जाता है कि इस कार्य मे विभाग के मैदानी कर्मचारी भी संलिप्त है,जिसके संरक्षण में जलाशय को खोला जाता है।इस बांध से करीब 1100 हेक्टेयर में सिचाई होती है।किंतु जलाशय का पानी व्यर्थ बहा दिया जा रहा है।पिछले एक महीने में यह तीसरी बार जलाशय को खोला गया है।जल संसाधन विभाग के एसडीओ केके शर्मा ने जांच करने तथा ठोस कार्यवाही करने की बात कही है।