07 सितंबर को खुलेगा साल में एक बार खुलने वाली प्रसिद्ध माता लिंगेश्वरी गुफा का द्वार

आशीष दास

कोंडागांव/फरसगांव । साल में एक बार खुलने वाला ग्राम आलोर की पहाड़ी में स्तिथ माता लिंगेश्चरी गुफा का द्वार इस बार 07 सितंबर 2022 दिन बुधवार को खुलेगा। जिसका निर्णय लिंगेश्वरी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बैठक में लिया गया है।

गौरतलब हो कि देवताओं की धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध बस्तर के खूबसूरत वादियों में शिवलिंग के अवतार में माता लिंगेश्वरी विराजमान है जो ग्राम आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में माँ लिंगेश्वरी विराजमान हैं, जहां प्रतिवर्ष हजारो की संख्या में भक्त दूरदराज व अन्य राज्यों से संतान की कामना लिए दर्शन करने आते है। अधिकांश नि:संतान दम्पति संतान प्राप्ति के लिए यह आते हैं।

समिति के पुजारियों द्वारा लिंगेश्वरी मां की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी। जहां श्रद्धालुओं के लिए मां लिंगेश्वरी गुफा में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित रखा गया है। श्रद्धालु गुफा के बाहर से ही माता के दर्शन कर पाएंगे।