जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 20 नवंबर को, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा


दुर्ग। जिला पंचायत, दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। जिसमें आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, वन विभाग के कार्यों की समीक्षा, पर्यावरण विभाग के कार्यों की समीक्षा, खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा, धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा, अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।