जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा आज, जल जीवन मिशन और धान खरीदी पर गरमा सकती है सदन, भरर में प्रस्तावित शराब दुकान का भी मामला उठेंगे, पढ़िए पूरी खबर

बलराम यादव
पाटन। जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक बुधवार 26 नवंबर को जनपद पंचायत पाटन के सभागार में होगी।  इस बैठक में पिछले सामान्य सभा की बैठक में ले गए विषयों की समीक्षा की जाएगी। वहीं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर भी चर्चा किया जा सकता है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य बैठक में जल जीवन मिशन एवं धान खरीदी में हो रही समस्याओं को लेकर मामला उठा सकते हैं।  पूरा बैठक इन्हीं विषय पर गरमाने का आसार नजर आ रहा है।  इसके अलावा दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम भरर में प्रस्तावित शराब दुकान खोले जाने को लेकर भी जनपद सदस्यों में नाराजगी है। कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि भेद वर्मा इस मामला को सदन पर प्रमुखता से उठाने की बात कही है। इसके अलावा कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों के द्वारा धान खरीदी को लेकर भी सदन गरमाने की तैयारी में है।  बता दे की धान खरीदी में अभी टोकन लेने के लिए तथा टोकण लेने के बाद धान से भरी गाड़ियों को समिति में गेट से प्रवेश करने के लिए काफी जटिल प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।  जिससे कि किसान सुबह से गेट के सामने लाइन लगाने के लिए मजबूर है।  वहीं जल जीवन मिशन का भी हाल पाटन ब्लॉक में बुरा है। यहां पर कहने को तो 70% से अधिक गांव में योजना चालू है लेकिन इन गांव पर जाने पर पता चलता है कि वहां की क्या स्थिति है। कई गांव में तो अभी भी कई घर ऐसे हैं जहां पर नाल पोस्ट ही नहीं लग पाया है और वहां पर जल जल मिशन का काम पूर्ण भी बताया जा रहा है। ऐसे में सदन में मामला उठ सकता है।  इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विभाग कृषि विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित विषय जनपद सदस्य में रख सकते हैं।