
पाटन। जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक 29 सितंबर को दोपहर को रखी गई है। जनपद सभागार में आयोजित यह बैठक काफी गहमा गहमी रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दे कि पिछली सामान्य सभा की बैठक में भी विभिन्न विषयों पर सदन में चर्ची हुई थी । वही इस बार भी पिछले बैठक में रखी गई विषयों की समीक्षा भी किया जाना है। इस पर भी सदन गर्माने की उम्मीद जताई जा रही है। कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों के द्वारा खाद की कमी, बिजली कटौती, जल जीवन मिशन सहित अन्य हितग्राही मुलाकात कार्यों से संबंधित विषयों को पटल पर रखा जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद सदस्यों में भी इस बात की नाराजगी देखी जा रही है कि समान सभा की बैठक में ब्लॉक के विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं होते बल्कि अपने अधिकार कर्मचारियों को ही भेज दिया जाता है । जिससे कि संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी सदन को नहीं मिल पाती। भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों में भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुखर रहने की संभावना है। बता दे कि जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत जल जीवन मिशन में लगभग बहुत से गांव में पानी टंकी नल पोस्ट का निर्माण किया गया है लेकिन अभी भी कई गांव में जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है कई गांव में तो अधूरा काम छोड़कर ठेकेदार गायब ही गए हैं। बता दे की पिछले दिनों गातापार में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत भी हो चुकी है सदन में यह मामला भी गरमा सकता है। इस बार सामान्य सभा में काफी विषय पर चर्चा होने के भी संभावना जताई जा रही है।







