जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा आज, कई मुद्दों पर हो सकती है तीखी चर्चा, जल जीवन मिशन और आर ई एस के कार्यों गूँज सकती है सदन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक सोमवार 15 जून को आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार पिछली कुछ बैठकों में कई प्रमुख विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे थे। इस मुद्दे को लेकर सदस्यों द्वारा नाराजगी जताई जा सकती है और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जवाब मांगा जा सकता है।

बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं, कृषि विभाग में खाद एवं बीज की उपलब्धता, तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे विषय प्रमुखता से उठ सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में भवनों की स्थिति, मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी मांग सकते हैं। जनपद पंचायत की इस बैठक पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि कई महत्वपूर्ण जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।