कवर्धा। बोड़ला थाना क्षेत्र के रानीदहरा जलप्रपात में 20 मार्च को अज्ञात महिला की लाश मिली थी। मामला पुलिस ने महज 5 दिन में सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि मृतका सुखमती बैगा ग्राम बांगल चौकी खुड़िया (मुंगेली) की रहने वाली थी। उसका प्रेम संबंध आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल (26) निवासी ग्राम दरवाजा (मुंगेली) था।

महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह प्रेमी देवेन्द्र से शादी की जिद पर अड़ी थी। सामाजिक बदनामी के डर से आरोपी देवेन्द्र ने अपने पिता केशव जायसवाल और दोस्त मनोज पटेल की मदद से उसकी हत्या कर दी। वारदात 16 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। घुमने के बहाने आरोपी ने सुखमती को रानीदहरा ले गया, जहां पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
चार दिन बाद मिली थी लाश
हत्या के बाद आरोपी ने प्रेमिका की लाश को झरने में फेंक दिया था। घटना के 4 दिन बाद 20 मार्च को नदी में उसकी लाश मिली। जांच में जुटी पुलिस पहले मृतका की पहचान की। फिर उसके कॉल डिटेल से आरोपी का सुराग मिला। वारदात के बाद आरोपी पुणे (महराष्ट्र) में जाकर छिपा था, जहां ने से पुलिस उसे गिरफ्तार कर लाई। पूछताछ में हत्या में आरोपी के पिता केशव जायसवाल और दोस्त मनोज पटेल की भूमिका का पता चला। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।






