राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया। एक दिवसीय जिला स्तरीय युवाउत्सव कार्यकम का आयोजन शारदा संगीत विद्यालय कवर्धा में खेल एवम युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर किया गया। जिसमे विभिन्न्न विधाओं को अपना अपना कला दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ।
एकांकी विधा में कामिनी जोशी के नेतृत्व में पंडरिया ब्लॉक से कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवसीय विद्यालय दुल्लापुर की प्रस्तुति दी गयी । ह्यूमन इम्पावरमेंट पर बालिकाओ ने बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे सभी अधिकारी एवम दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। पंडरिया का प्रतिनिधत्व कर प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय में अपनी जगह बना ली। इस उपलब्धि हेतु अधीक्षिका कामिनी जोशी एवम समस्त स्टाफ को जनभागीदारी समिति के अध्य्क्ष संतोष साकत ,ग्रामपंचायत दुल्लापुर के सरपंच रूखमणी थानुराम साहू संकुल प्राचार्य ,संकुल समन्वयक ने हर्ष व्यक्त किया है।

- December 1, 2022