राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया-विकासखंड पंडरिया के अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में कक्षा 9वीं में अध्यनरत् 44 पात्र बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा ग्रहण करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस संस्था में आसपास से 13 गाँव की बालिकाएँ अध्ययन करने के लिए आती हैं। अब बालिकाओं को पैदल नहीं आना पड़ेगा। समय पर शाला पहुँच कर अध्ययन कर सकेगी। जैसे ही बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। वे साइकिल पाते ही चहक उठी। संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि बालिकाओं के शिक्षा स्तर को सुधारने में यह योजना सहायक साबित हो रही है अब साइकिल मिलने से कोई भी बालिका दूरी के नाम से शिक्षा लेने से वंचित नहीं होगी। सीएसी शत्रुहन प्रसाद डड़सेना ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने में,दूरी बाधा न बने और समय पर स्कूल पहुँचकर ज्ञानार्जन करे। इसलिए निःशुल्क साइकिल प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान सरपंच भूपेन्द्र पटेल,उपसरपंच तिलक पटेल,पालन पटेल,भागी पटेल, संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू, सीएसी शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना,शिक्षक योगेश गुरुदीवान,ज्योति ध्रुव,महेन्द्र कंठले,प्रधानपाठक पवन चाँदसे,महेश जायसवाल,कार्तिक राम,प्रताप सिंह राठोर,पलटन राम पटेल,बुद्धुराम,मयाराम,राजेश गुप्ता,गजेन्द्र गांगुली,सत्य प्रकाश,कमल देवांगन,भगत राम बांधकर,अर्जुन जायसवाल, रामायण मरावी,राजकुमार ध्रुव, गणमान्य नागरिक एवं समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।






