डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में ऊपर पहाड़ी में स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर गर्भगृह को स्वर्ण पत्तल से सुसज्जित करने का कार्य नवरात्र से पहले सम्पन्न हो गया है। जयपुर से आये 20 कारीगरों ने 16 दिनों में इस कार्य को पूर्ण किया। इस कार्य में लगभग 3 किलो ग्राम सोना लगा साथ ही एम्बुजिंग वर्क (आकृति को उभार देने के कार्य) हेतु इम्पोर्टेंट सेरेमिक कोटेड पेंट का उपयोग किया गया है। कलाकृतियों के निर्माण हेतु राजस्थानी कला का उपयोग किया गया है। इस कला का उपयोग राजस्थान के अधिकांश एतिहासिक भवनों में साज सज्जा हेतु किया गया है।








