जमराव। ग्राम पंचायत जमराव में गोंड समाज द्वारा अपनी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप गौरा चौरा में फूल कुचरने का पारंपरिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर को कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने समाज के लोगों के साथ इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन में सहभागिता की तथा गोंड समाज की समृद्ध लोकसंस्कृति, रीति-रिवाज एवं परंपराओं की सराहना की।
इस प्रकार के पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
इस अवसर पर गोंड समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







