आज नहीं खुली शासकीय उचित मूल्य की दुकान, 70 से अधिक हितग्राही चावल से वंचित, एसडीएम के निर्देश के बाद भी खाद्य विभाग गंभीर नहीं, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन।  ब्लॉक अंतर्गत अकतई, चारभाटा एवं रीवागहन गांव के 70 से अधिक हितग्राहियों को अब तक शासकीय उचित मूल्य दुकान से चावल नहीं मिल पाया है।
गुरुवार सुबह से ही हितग्राही राशन लेने दुकान के बाहर पहुंचे थे, लेकिन दुकान नहीं खुलने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
बताया जा रहा है कि एसडीएम पाटन के निर्देश के बावजूद खाद्य विभाग के अधिकारी इस गंभीर मामले को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी मिली है कि राशन दुकान में चांवल का स्टॉक नहीं होने के कारण हितग्राहियों को वापस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि आखिर हितग्राहियों का चांवल कहा गायब हो गई या फिर आबंटन हुआ ही नहीं है इसकी जांच किया जाना चाहिए।