एक माह से आंदोलन कर रहे 850 एन एच एम कर्मियों को सरकार ने किया बर्खास्त, नए सिरे से भर्ती किए जाने की सुगबुगाहट शुरू

दुर्ग। करीब महीनेभर से आंदोलत संविदा एनएचएम कर्मियों को राज्य ने बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने इसके आदेश जारी कर दिए। दुर्ग जिले के 850 संविदा एनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी की गई है। इस आदेश के बाद जिले में नए सिरे से स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसलिए कि इतने लंबे समय से हड़ताल के बाद जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सुपेला सहित स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कमी हो गई है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी है। इधर गुरुवार को देर शाम छग एनएचएम संविदा कर्मियों के पदाधिकारियों के बीच स्वास्थ्य सचिव से चर्चा का दौर भी जारी है। प्रदेशभर के कर्मी रायपुर में जेलभरों आंदोलन का ऐलान कर दिया।