मचांदुर में क्रिकेट का महामुकाबला शुरू, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिला अवसर



 अंडा। ग्राम  मचांदुर क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामीणों के तत्वावधान में 5 दिवसीय भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का महामुकाबला का शुभारंभ हो गया है,इसमें प्रथम पुरस्कार 25001,द्वितीय 15001,तृतीय 7001,चतुर्थ 5001 के साथ अन्य व्यक्तिगत पुरुस्कार रखा गया है।आज सरपंच संघ अध्यक्ष ग्रामीण प्रधान युगल किशोर साहू,मुख्य अतिथि दाऊ सौरभ सिंह राजपूत,विशेष अतिथि उपसरपंच दुष्यंत कुमार साहू,ग्रामीण उपाध्यक्ष बलराम निर्मलकर,यादव सर्किल अध्यक्ष मंत राम यादव,सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह बैस,भाजपा महामंत्री प्रवीण यदु,युवराज सिंह साहू,विनय साहू,पंच गणपत साहू,मंशाराम साहू,विजय साहू,तोरण लाल साहू ने पूजन व फीता काटकर मैच प्रारंभ करवाया।इस अवसर पर माननीय अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि यह जीत और हार का फैसला आपको भविष्य में और अच्छे ढंग से खेलने की प्रेरणा देता है और आपके कौशल को सुधार का अवसर प्राप्त होता है। शुभारंभ के समय सीनियर व जूनियर खिलाड़ी गणेश साहू,बिसनाथ यादव,प्रकाश निषाद,थानसिंग साहू,भूपेंद्र यादव,रवि साहू,खिलावन साहू,महेंद्र पटेल के साथ- साथ एम सी सी आयोजक मण्डल  व ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे।