पंडरिया । सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर के ब्राह्मण समाज भवन पंडरिया में आयोजित उपनयन संस्कार समारोह का आयोजन किया गया था,जिसमे नगर के एवम आसपास के ब्राह्मण समाज के 31 बटुकों ने सामूहिक रूप से उपनयन संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुख्यअतिथि सांसद संतोष पांडेय, महामंडलेश्वर राजे रामसुंदर दास पीठाधीश्वर दूधाधारी मठ रायपुर एवम गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, विधायक ममता चन्द्राकर, विकास पाठक, नीलकांत शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, प्रतीक शर्मा, पुष्पादेवी शर्मा के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।महंत रामसुंदर दास ने कार्यक्रम में शामिल होकर बटुकों को आशीर्वाद दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महंत ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण की पहचान उनकी चोटी जनेऊ और तिलक से होती है।ब्राह्मण हमेशा सभी वर्ग की खुशहाली चाहती है।सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयः।ब्राह्मणों को अपने कर्मो में रहकर कार्य करना चाहिए। ब्राह्मणों से ही अन्य समाज उनकी अच्छाई को धारण करती है।इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करनी चाहिए।इसके पश्चात सांसद पांडेय एवम विधायक ममता ने भी सभा को सम्बोधित किये।कार्यक्रम का संचालन नवलकिशोर पांडेय एवम संजू तिवारी ने किया।
शोभा यात्रा निकाली गयी-उपनयन संस्कार पश्चात बटुकों की बारात निकाली गई। देर शाम से ब्राह्मण समाज से शोभा यात्रा निकाली गई।बटुकों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा ने शहर भ्रमण किया।बच्चे युवा व महिलाएं बाजे गाजे की धुन पर नाचते रहे।शोभा यात्रा के दौरान राजनीतिक पार्टी एवम कई अन्य समाज के लोगो द्वारा स्टाल लगाकर फल,ठंडे पानी,शरबत की व्यवस्था की गई थी।शाम 6 बजे से निकली शोभायात्रा नगर के मुख्य चौक गांधी चौक होते हुए महामाया मंदिर,गुप्ता पारा से भ्रमण करते हुए नगर के पुराने बस स्टैंड से पुनः रात 11 बजे शोभायात्रा ब्राह्मण समाज भवन पहुँची।कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाज के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा, नरेंद्र तिवारी,बद्री शुक्ला,पवन पाठक, राकेशरमण तिवारी ,उमेश तिवारी, विशाल शर्मा, नंदिघोष पाठक, प्रज्ञेश तिवारी, केशरीनंदन तिवारी ,पवन तिवारी, श्रवण शर्मा, महिला अध्यक्ष स्मृति द्विवेदी,सीमा तिवारी, अनुराधा शर्मा,उमा पाठक,आराधना तिवारी,पद्मनी तिवारी सहित नगर के आसपास के समाज के महिला एवम पुरुष वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।